Connect with us

भदोही

एसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर के परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का सघन निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को अनुशासन, एकरूपता और दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए।

टोलीवार ड्रिल का किया निरीक्षण

एसपी ने परेड की विभिन्न टोलियों की ड्रिल का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और अनुशासन की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

UP-112 पीआरवी वाहनों की जांच

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने UP-112 के पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। वाहनों की साफ-सफाई, रखरखाव, वायरलेस संचार प्रणाली, हूटर, फ्लैशर लाइट, मेडिकल किट और अन्य आपातकालीन उपकरणों की कार्यशीलता परखी गई।

इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का निरीक्षण

एसपी ने जिले की यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की लाइव निगरानी के लिए स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर (आईसीसी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध उपकरणों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित प्रभारियों को निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

संसाधनों के रखरखाव में लापरवाही पर चेतावनी

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी सुरक्षा उपकरण और पुलिस संसाधन हर समय पूरी तरह क्रियाशील रहें। राजकीय संपत्ति और उपकरणों के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करें।

Advertisement

अभिलेखों का भी किया अवलोकन

अर्दली रूम के माध्यम से रजिस्टर पेशी और महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों के रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page