भदोही
एसपी ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं
समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
भदोही (जयदेश)। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
थानों पर भी हुई जनसुनवाई
इसी क्रम में जिले के सभी थानों पर भी जनसुनवाई आयोजित की गई। थाना प्रभारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर नियमानुसार उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
त्वरित पुलिस सहायता के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। प्रत्येक फरियादी को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के साथ न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
