Connect with us

वाराणसी

एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय में शुरू हुई उदर और हृदय रोग की ओपीडी

Published

on

Loading...
Loading...

उदर रोग विशेषज्ञ डॉ इंद्रेश दीक्षित व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ बीके सिंह हर बुधवार दो घंटे देंगे सेवा

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। कबीरचौरा स्थित एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय में बुधवार से दो डॉक्टर विशेषज्ञों ने अपनी सेवा देना शुरू किया। इसमें उदर (पेट) रोग विशेषज्ञ डॉ इंद्रेश दीक्षित मंडलीय चिकित्सालय के कमरा न0 40 में हर बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में सेवा देंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ बीके सिंह चिकित्सालय के कमरा न0 41 में हर बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में अपनी सेवा देंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी के नेतृत्व में दोनों विशेषज्ञों ने अपनी ओपीडी सेवा का शुभारंभ फीता काट कर किया। इस दौरान एसआईसी डॉ एसपी सिंह, डीआईओ डॉ निकुंज कुमार वर्मा एवं अन्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page