Connect with us

राज्य-राजधानी

Sambhal : एसआईटी ने दाखिल की चार्जशीट, सपा सांसद समेत 23 आरोपी नामजद

Published

on

Loading...
Loading...

संभल। जिले में 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा की जांच में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने चंदौसी स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट में करीब 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है।

चार्जशीट में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क, शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली सहित 21 अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इस हिंसक घटना में चार लोगों की जान गई थी, जबकि 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

यह हिंसा उस वक्त भड़की जब प्रशासन द्वारा मस्जिद का सर्वे कराया जा रहा था। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाने पड़े थे।

Advertisement

एसआईटी ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूतों के साथ कोर्ट में यह विस्तृत चार्जशीट पेश की है। इसमें सभी आरोपियों की भूमिका, घटनास्थल के वीडियो फुटेज, मोबाइल लोकेशन, चश्मदीदों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्य शामिल किए गए हैं। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है और आने वाले समय में इस पर सुनवाई तेज होने की संभावना है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page