Connect with us

वायरल

एंबुलेंस की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। जिले में गुरुवार की रात लखनऊ-बलिया नेशनल हाइवे के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के बीड़ी चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को सरकारी एंबुलेंस ने टक्कर मार दिया। वृद्ध सड़क पर 20 फिट दूर जा गिरा। स्थानीय लोग उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला चिकित्सालय) लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोसाईगंज थानाक्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी राम सुमेर यादव (65 वर्ष) गुरुवार शाम घर से बाजार के लिए निकले थे। वे बीड़ी चौराहे पर पहुंचे तो सड़क पार करने के लिए एहतियात से पहले खड़े रहे। जब कुछ ट्रैफिक थमा तो वे सड़क पार कर दूसरी पटरी पर जाने लगे। इसी समय बलिया की ओर से तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध राम सुमेर करीब 20 फिट दूर जा गिरे। एंबुलेंस मौके से फरार हो गई। घटना के फौरन बाद चौराहे पर आसपास की भीड़ जमा हो गई। तभी कांस्टेबल विशाल जायसवाल और कांस्टेबल जतिन कुमार मौके पर पहुंचे और प्राइवेट गाड़ी से ग्रामीणों की मदद से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला चिकित्सालय)सुल्तानपुर पहुंचाया। लेकिन यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Loading...

वहीं अस्पताल से घटना की सूचना पाकर कोतवाली नगर पुलिस को दी गई और शव को मर्च्युरि में रखा दिया गया है। नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। वही घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page