Connect with us

बलिया

उर्स पर रोक से सियासी घमासान, सुभासपा विधायक ने सरकार को घेरा

Published

on

Loading...
Loading...

बेल्थरारोड (बलिया)। देवरिया जनपद में अब्दुल गनी शाह मजार पर होने वाले सालाना उर्स के आयोजन पर जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुकी है। सत्ताधारी गठबंधन की सहयोगी पार्टी सुभासपा के बेल्थरारोड विधायक हंसुराम ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे धार्मिक स्वतंत्रता का हनन बताया है।

विधायक ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को अपने धर्म और परंपराओं के पालन का अधिकार देता है, जिसे किसी भी हाल में छीना नहीं जा सकता।मजार को अवैध बताते हुए उर्स पर रोक लगाए जाने पर विधायक ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी भूमि को आधार बनाया जा रहा है, तो प्रदेश में मौजूद सैकड़ों धार्मिक स्थलों पर भी प्रशासन को समान कार्रवाई करनी चाहिए।

Loading...

सदियों से चली आ रही परंपरा पर अचानक रोक लगाना न्यायसंगत नहीं है।विधायक ने देवरिया ओवरब्रिज निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि विकास कार्य के दौरान मजार को नुकसान सहना पड़ा, बावजूद इसके मुस्लिम समाज ने सहयोग किया। अब उसी मजार की धार्मिक परंपरा को समाप्त करने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक के बयान के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और इसे सरकार के भीतर विरोध के स्वर के रूप में देखा जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page