Connect with us

वाराणसी

इस वर्ष देव दीपावली महोत्सव वाराणसी के सभी घाटों पर 27 नवंबर 2023 सोमवार को आयोजित किया जाएगा

Published

on

Loading...
Loading...

मंडलायुक्त वाराणसी की अध्यक्षता में प्रशासन की गंगा महोत्सव समिति द्वारा यह तय किया गया

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। देव दीपावली महोत्सव हेतु प्रशासन के द्वारा विगत कई दिनों से सभी स्टेक होल्डअर्स से बैठक अथवा बातचीत की गई, इसके उपरांत आज मंडलायुक्त वाराणसी कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता में प्रशासन की गंगा महोत्सव समिति द्वारा यह तय किया गया है कि इस वर्ष देव दीपावली महोत्सव वाराणसी के सभी घाटों पर 27 नवंबर 2023 सोमवार को आयोजित किया जाएगा।

Loading...

स्टेकहोल्डर्स जिनके साथ संपर्क करके उनका पक्ष जाना गया उनमें देव दीपावली समितियां, होटल एसोसिएशन, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, पुलिस, पंचांग के विद्वान गण, काशी विद्वत परिषद के सदस्य आदि शामिल थे।
इसके उपरांत यह निर्णय लिया कि सूर्योदय की पूर्णिमा तिथि में 27 नवंबर को पूर्णिमा का स्नान घाटों पर होगा उसके पश्चात उस दिन शाम को प्रशासनिक व जनभागीदारी के माध्यम से देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा।
इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती का शासकीय अवकाश भी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page