Connect with us

गाजीपुर

आवारा कुत्तों का कहर: जिंदा बछड़े को नोच डाला, ग्रामीणों में दहशत

Published

on

Loading...
Loading...

चौरहापार समेत आसपास के गांवों में बढ़ा आतंक, पशु चिकित्सक न होने से लोगों में आक्रोश

बहरियाबाद (गाजीपुर)। ग्राम सभा चकफरीद (चौरहापार) एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के झुंड से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थिति यह है कि बच्चों, बुजुर्गों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं।

ग्रामीणों के अनुसार आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं और अक्सर मवेशियों पर हमला कर देते हैं। ताजा घटना में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पूजन चौहान के घर पर बंधे एक बछड़े पर देर रात आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया।

बछड़े को बुरी तरह किया घायल

Advertisement

बताया जाता है कि कुत्तों ने बछड़े के शरीर के पिछले हिस्से को बुरी तरह नोच डाला और उसका मांस तक खा लिया। बछड़े की दर्दभरी आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया। तब तक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो चुका था और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पशु चिकित्सक न होने से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों का आरोप है कि बहरियाबाद स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में नियमित चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इसके कारण घायल और बीमार पशुओं के इलाज में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। साथ ही बहरियाबाद पशु चिकित्सालय में स्थायी चिकित्सक की तैनाती कर पशुपालकों को राहत दिलाई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page