Connect with us

गाजीपुर

आरपीएफ संग स्क्वाड टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बिना टिकट यात्रियों को दी चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक व दो पर बुधवार को आरपीएफ, बक्सर स्क्वाड टीम एवं टीटीई की संयुक्त टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेनों और स्टेशन परिसर में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों की जांच-पड़ताल की गई।

अभियान के तहत टीम ने यात्रियों को रेलवे नियमों की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है। साथ ही स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट अनिवार्य है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा की स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।

टीम ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि स्टेशन परिसर में यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें। साथ ही किसी अजनबी द्वारा दी गई खाद्य सामग्री को ग्रहण न करने की हिदायत भी दी गई।

इस चेकिंग अभियान में आरपीएफ के जवान अरुण कुमार सिंह, बक्सर स्क्वाड टीम के टीटीई सूरज कुमार, बिहारी प्रसाद, मनीष कुमार, विनय कुमार व नवीन कुमार शामिल रहे। हालांकि, इस दौरान किसी भी यात्री से जुर्माना नहीं वसूला गया, केवल चेतावनी देकर उन्हें जागरूक किया गया।

Advertisement

रेल प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे नियमों के पालन हेतु इस प्रकार के अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page