Connect with us

भदोही

आबकारी विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

दुकानों का किया औचक निरीक्षण

लालानगर टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच, गोपनीय टेस्ट परचेज से निर्धारित दर पर बिक्री की हुई जांच

ज्ञानपुर। आबकारी आयुक्त, संयुक्त आबकारी आयुक्त, उप आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान लालानगर टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच के साथ शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

आबकारी निरीक्षक ज्ञानपुर रजनीश कुमार पाण्डेय ने स्टाफ के साथ लालानगर टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग की। इसके अलावा देशी शराब की दुकान पूरे गडेरिया एवं ज्ञानपुर नंबर-2 तथा कंपोजिट दुकान पूरे गडेरिया एवं ज्ञानपुर नंबर-2 का भी औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों पर उपलब्ध शराब के भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्धारित नियमों और आबकारी विभाग के निर्देशों के अनुरूप ही दुकानों का संचालन करने के कड़े निर्देश दिए।

Advertisement

अभियान के दौरान दुकानों पर गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज भी कराया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि शराब की बिक्री निर्धारित दर पर ही की जा रही है। आबकारी विभाग ने अवैध बिक्री और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी चेकिंग एवं निरीक्षण की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page