Connect with us

गोरखपुर

आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र की है।

बड़हलगंज कस्बा के कसाब टोला में लालगंज मुहल्ला निवासी लक्ष्मण गौड़ पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया रात वह अपने भाई जितेंद्र के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला गुड्डू उर्फ जब्बार वहां पहुंचा और दोनों भाइयों से विवाद करने लगा।

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी गुड्डू उर्फ जब्बार ने अचानक चाकू निकालकर जितेंद्र पर हमला कर दिया। चाकू लगने से जितेंद्र के पेट में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने घायल जितेंद्र को तत्काल बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने लक्ष्मण गौड़ की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि मामला गंभीर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page