Connect with us

वाराणसी

आदर्श थाना सिंधोरा में समाधान दिवस पर हुई जनसुनवाई

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ अंजली मिश्रा

सुनी गई कई लोगों की फरियाद, समस्याओं का किया गया समाधान

Loading...

वाराणसी । जनपद के आदर्श थाना सिंधोरा में शनिवार को समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गई । नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव और महिला थाना प्रभारी श्रीमती निकिता सिंह तथा अन्य अधिकारियों और राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में थाना क्षेत्र से जुड़े सैकड़ो लोगों की फरियाद सुनी गई और कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया । जबकि कुछ लोगों के मामले में उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया ।

ज्ञातव्य है कि शनिवार को थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है । इस दौरान थानों पर संबंधित क्षेत्र के तमाम फरियादी जुड़ते हैं । इस मौके पर थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार समेत जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहते हैं और सभी विभागों से संबंधित लोगों के साथ आपसी तालमेल बनाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जाता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page