Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस ने अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए लगातार कार्यवाही की है। रविवार को थाना कन्धरापुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की। 15.02.2025 को एक वादी ने थाना कन्धरापुर में शिकायत दी कि आरोपी अरुण कुमार द्वारा उनकी पुत्री के फोटो को एडिट कर ब्लैकमेल किया जा रहा था।

आरोपी लगातार पैसे की मांग कर रहा था, और जब पीड़िता ने मना किया तो उसने फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Loading...

पीड़िता के परिवार ने आरोपी के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन आरोपी और उसके परिवार ने उन्हें धमकी दी और फोटो हटाने के लिए ₹2 लाख की मांग की।

इस पर थाना कन्धरापुर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण कुमार को रविवार को मन्दुरी तिराहा से गिरफ्तार किया और अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय में किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page