Connect with us

आजमगढ़

कप्तानगंज पुलिस ने चोरी की बाइक और गहनों संग आरोपी दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़। थाना कप्तानगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, बैटरी और आभूषण के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना 19 सितंबर 2024 की है, जब महेश महतो, निवासी रंजीतपुर, थाना सीतामढ़ी, बिहार, जो वर्तमान में पासीपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ में रह रहे थे, अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (BR30AF6925) से कौड़िया बाजार गए थे।

वहां पहले से मौजूद भूपेन्द्र सिंह, निवासी अराँव गुल्जार, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ ने रोटी दिलाने के बहाने उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। इस संबंध में महेश महतो ने 18 सितंबर को थाना कप्तानगंज में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अमन तिवारी को सौंपी गई।

Loading...

बीती रात उपनिरीक्षक अमन तिवारी व महिला उपनिरीक्षक नेहा पटेल की टीम ने भूपेन्द्र सिंह को पासीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, तीन बैटरी, 620 रुपये नकद और तीन आभूषण बरामद किए गए। अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page