Connect with us

आजमगढ़

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को स्वावलंबन की जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ (जयदेश)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत आज 16 फरवरी 2025 को जनपद आजमगढ़ में विशेष अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत जनपद के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया।

इस अभियान के दौरान महिलाओं और बच्चों से संबंधित समस्याओं और मुद्दों पर जानकारी दी गई, जैसे घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ अपराध। इसके अलावा, महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), साइबर हेल्पलाइन (1930), स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन (102), एम्बुलेंस सेवा (108) और जनसुनवाई पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई।

Loading...

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों में पुलिस की पाठशाला और चौपाल लगाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page