Connect with us

वायरल

आचार्य विद्यासागर महाराज के देवलोक गमन से शोक

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी व्यक्त की अपनी संवेदना

मीरजापुर। राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर महाराज का देवलोक गमन समाधि निधन का समाचार मिलने के बाद जैन समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी। जैन समाज के लोगों ने मझवां दिगंबर जैन मंदिर पर एक शोक सभा का आयोजन किया और अपने आचार्य विद्यासागर महाराज के देवलोक गमन होने पर दुख व्यक्त किया।

इस दौरान जैन समाज के अरविंद जैन ने कहा कि, आचार्य जी का गहरा प्रभाव हमारे जीवन में रहा है। उनका ऐसा अलौकिक प्रभाव था कि जिसके भी सामने पड़ते थे उस व्यक्ति का हृदय प्रेरणा से भर उठता था। उनका आशीर्वाद वचन शांति और अनंत ऊंचाई प्रदान करता था। उनका जीवन सदैव त्याग और प्रेम का उदाहरण रहा है। आचार्य जीते जागते परमात्मा थें, उनका भौतिक शरीर आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी जगत में सदैव कमी महसूस रहेगी।

वहीं आदर्श नगर पंचायत कछवां की अधिशासी अधिकारी सोनल जैन ने भी आचार्य के देवलोक गमन होने से शोक व्यक्त किया और कहा कि, समाज ही नहीं पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई हो पाना मुश्किल है। दिगंबर जैन मंदिर पर वीरेंद्र जैन, पारस जैन, प्रमोद जैन, भरत जैन, सूरज जैन, पंकज जैन, रविंद्र जैन, सुभाष जैन, गुलाब जैन, शैल देवी, राधा, लाली जैन, रेखा जैन, दीपा जैन, अंजली जैन आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page