Connect with us

वाराणसी

अपराधियों समेत चौकी इंचार्ज-दरोगाओं की निगरानी करेगी सीपी की टीम

Published

on

Loading...
Loading...

मीटिंग में नदेसर दरोगा-बलिया कांड की चर्चा, जेल की कार्रवाई देगी भ्रष्टाचारियों को सबक

वाराणसी। प्राइवेट क्राइम ब्रांच बनाकर लाखों की लूट करने वाले दरोगा के कारनामे ने पुलिस की विश्वसनीयता पर सवाल उठा दिए हैं। तो वहीं बलिया जिले में लाखों के भ्रष्टाचार ने भी खाकी के दामन पर दाग लगा दिया है। सर्राफा कारोबारी के 42.50 लाख लूट-कांड का दाग धुलने के लिए गुडवर्क ही डिटर्जेंट बनेगा।

अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस कमिश्नर की स्पेशल टीम अब अपराधियों से पहले अपने दरोगा और चौकी इंचार्जों की निगहबानी करेगी। जिन चौकी इंचार्जों की शिकायतें हैं उनकी कुंडली खंगाली जाएगी। इसमें 2019 बैच के दरोगा पुलिस की रडार पर रहेंगे। टीम उनके कारनामों का चिट्‌ठा तैयार करेगी, भ्रष्टाचार करने वाले जेल की सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे। वहीं बेहतर काम करने वाले प्रोत्साहित होंगे।

शुक्रवार शाम पुलिस कमिश्नर के कैंप कार्यालय पर मीटिंग तो यातायात में सुधार और अतिक्रमण अभियान पर थी लेकिन गूंज नदेसर चौकी इंचार्ज के “कांड” की रही। बलिया का नरही भी चर्चा में छाया रहा, पुलिसिया करतूत और कार्रवाई सबक बनकर उभरी ।सीपी मोहित अग्रवाल की मीटिंग में साफ झलका कि वर्दीधारियों की वारदात से पुलिस अधिकारी शर्मसार हैं मगर दरोगाओं के बिना लाचार हैं।

पुलिस कमिश्नर समेत JCP, DCP, ADCP, ACP की निगाहें अपराधियों के साथ-साथ थानेदारों से ज्यादा दरोगाओं पर भी लगी हैं।पुलिस कमिश्नर ने बैठक में थानेदारों, दरोगाओं को कर्तव्य पालन, ईमानदारी और निष्पक्षता का पाठ पढ़ाया। चेतावनी दी कि मुख्यालय स्तर से टीम गठित कर पुलिसकर्मियों के कार्यों का फीडबैक लिया जा रहा है। अवैध कृत्यों में संलिप्तता पर छापेमारी की कार्रवाई होगी, जो दरोगा भ्रष्टाचार में शामिल मिलेगा उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।

Advertisement

थानेदारों को संयम का पाठ –

मोहित अग्रवाल ने थानेदारों को जनप्रतिनिधियों से संयमित बातचीत करने और उनका सम्मान करने की नसीहत दी। कहा कि अगर कोई जनप्रतिनिधि अमर्यादित टिप्पणी करे तो जरूर बताएं लेकिन उससे उलझे नहीं। अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्पक्षता से करें, कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी अवैध कृत्य में लिप्त न हो।

यातायात की मीटिंग में इनकी रही मौजूदगी –

मीटिंग में अपर पुलिस आयुक्त एस. चन्नप्पा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, डीसीपी वरूणा जोन चन्द्रकान्त मीना, डीसीपी यातायात हृदेश कुमार, एडीसीपी काशी नीतू कादयान, एडीसीपी वरुणा सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश कुमार पांडे, एसीपी चेतगंज गौरव कुमार, एसीपी सारनाथ अतुल अंजान, एसीपी लंका धनन्जय मिश्रा, एसीपी कोतवाली समेत अन्य कई राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी उप निरीक्षकगण उपस्थित रहे।

इन बिंदुओं को सुनश्चित करेंगे अधिकारी –

Advertisement

• मार्ग पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण न होने पाए।

• कोई भी अस्थायी दुकान सड़क को अतिक्रमित न करे।

• स्थायी दुकानदार सड़क पर अपना सामान न रख पाएं।

• दुकानों के सामने ठेला, सब्जी मंडी आदि न लगने पाये ।

• ठेले, सब्जी नगर निगम के चिन्हित स्थलों पर लगवाएं।

Advertisement

• दुकानों के आगे अवैध पार्किंग को नहीं होने दें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page