Connect with us

सोनभद्र

सोनभद्र: बीसी बैंक संचालक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Published

on

सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान महेंद्र यादव पुत्र बाबूलाल यादव के रूप में हुई है, जो गांव में बीसी बैंक संचालित करता है।

हमले के बाद महेंद्र को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर गांव का ही एक दबंग व्यक्ति है, जिसने किसी विवाद के चलते धारदार हथियार से हमला किया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page