Connect with us

चन्दौली

सीबीएसई क्लस्टर-5 एथलेटिक्स में जैपुरिया स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

Published

on

Loading...
Loading...

200 स्कूलों के बीच प्रथम स्थान, खिलाड़ियों ने जीते 7 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक

तीन एथलीट राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, विद्यालय में खुशी की लहर

पीडीडीयू नगर(चन्दौली)। सीबीएसई क्लस्टर-5 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स की पड़ाव शाखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक विद्यालयों के बीच ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वाराणसी के एमएल पब्लिक स्कूल, सारनाथ में 22 से 25 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रशिक्षक कपिल देव सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में 7 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 30 जिलों के 200 से अधिक विद्यालयों ने भाग लिया। जैपुरिया स्कूल के विष्णुदयाल यादव, आदित्य सिंह और देवांश प्रताप सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अगले माह होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता एक सतत यात्रा है और ये उपलब्धियां भविष्य में समाज व राष्ट्र का गौरव बढ़ाने का आधार बनेंगी। विद्यालय की प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page