Connect with us

वाराणसी

वाराणसी: 102 भवनों के काटे जायेंगे पानी-सीवर कनेक्शन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम ने बकाया टैक्स नहीं जमा करने वाले 102 भवन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इन भवन स्वामियों पर कुल 2.5 करोड़ रुपये से अधिक का पानी और सीवर टैक्स बकाया है। नोटिस के बावजूद भुगतान न करने पर नगर निगम ने इन भवनों के पानी-सीवर कनेक्शन काटने का आदेश दिया है।

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि जलकल विभाग द्वारा बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बाद भी भवन स्वामियों ने टैक्स जमा नहीं किया। उन्होंने कहा, “टैक्स नहीं मिलने से शहर में विकास कार्य रुक सकते हैं, इसलिए सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया है।”

जोनवार बकायेदारों पर बकाया टैक्स

शहर दक्षिणी जोन: 22 भवनों पर 55.70 लाख रुपये।

दशाश्वमेध जोन: 19 भवनों पर 66.73 लाख रुपये।

Advertisement

उत्तरी जोन: 25 भवनों पर 51.76 लाख रुपये।

भेलूपुर जोन: 36 भवनों पर 75.50 लाख रुपये।

संबंधित जोनल अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता की देखरेख में कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, शहरवासियों पर लगभग 95 करोड़ रुपये का गृहकर बकाया है। वसूली तेज करने के लिए कैम्प लगाए जा रहे हैं। वसूली में देरी या प्रगति धीमी होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page