Connect with us

वायरल

यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दी एक महीने की राहत

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। 29 फीसदी कर्मचारियों ने अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं कराया है। जिसके चलते सरकार ने इन कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन शाम मंगलवार देर शाम को यह आदेश वापस ले लिया है।

Loading...

अब इस महीने की सैलरी 2.44 लाख कर्मचारियों को मिलेगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को 2 अक्टूबर से पहले अपनी संपत्तियों का ब्यौरा देने का समय दिया गया है।‌ इस अवधि में हर हाल में अपनी संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करना होगा। ऐसा न करने की दशा में उनका वेतन रोक दिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page