Connect with us

मुम्बई

आशा भोसले की बिगड़ी तबियत, पोती जनाई ने दी हेल्थ अपडेट

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 92 वर्षीय सिंगर शनिवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, चेस्ट इंफेक्शन और थकान की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

प्रारंभिक रिपोर्ट्स में उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी, हालांकि परिवार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने स्पष्ट किया है कि सिंगर को थकान और चेस्ट इंफेक्शन की समस्या के कारण भर्ती कराया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उनकी दादी का इलाज चल रहा है और सभी से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने जल्द सकारात्मक अपडेट देने की बात भी कही है।

बताया गया है कि आशा भोसले का इलाज अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है। उनकी तबीयत को लेकर देशभर में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग चिंतित हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इस बीच, उम्मीद जताई जा रही है कि ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर आज उनकी सेहत को लेकर नया बयान जारी कर सकते हैं, हालांकि अब तक कोई आधिकारिक ताजा अपडेट सामने नहीं आया है। अस्पताल के डॉक्टर ने ही सबसे पहले उनके भर्ती होने की पुष्टि की थी।

आशा भोसले और उनकी पोती जनाई भोसले के बीच गहरा लगाव बताया जाता है। हाल ही में जनाई ने अपनी दादी के साथ तस्वीर साझा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी थी, जिसमें दोनों के बीच करीबी संबंध साफ दिखाई देता है। फिलहाल सिंगर के स्वास्थ्य को लेकर लगातार अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page