Connect with us

गाजीपुर

ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर दूर नसीरपुर के पास गुरुवार को एक हादसे में मऊ निवासी किसान कौशल चौहान (60-65 वर्ष) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय सतिराम चौहान के पुत्र कौशल चौहान के रूप में हुई है। घटना का समय और किस ट्रेन से यह हादसा हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के अनुसार, कौशल चौहान वाराणसी के एक निजी अस्पताल में पेट संबंधी बीमारी का इलाज करा रहे थे। बृहस्पतिवार को वे दवा लेने के लिए ट्रेन से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान वे किसी कारणवश ट्रेन की चपेट में आ गए। हालांकि, वे ट्रेन के नीचे कैसे आए, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही दुल्लहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान की और परिजनों को सूचित किया।

कौशल चौहान अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में दुख का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page