Connect with us

गाजीपुर

बहरियाबाद में ईद -उल -अज़हा की नमाज हुई अदा

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। बहरियाबाद एवं आस-पास के  मुस्लिम बाहुल्य गांवो में ईद- उल- अज़हा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहरियाबाद के ईदगाह मस्जिद में आराजी कस्बा स्वाद के प्रधान प्रतिनिधि एवं इमाम अब्दुल खालिक उर्फ गुड्डू, बहरियाबाद उत्तर मोहल्ला के मस्जिद में हाफिज बेलाल, शाही मस्जिद में मौलाना अंसारुल हक, फारूकी मस्जिद में  हाफिज राशिद, गौसिया मस्जिद में हाफिज खालिक, मलिकनगांव मस्जिद में हाफिज अजमल एवं देईपुर के ईदगाह मस्जिद में हाफिज मेंहताब अंसारी एवं अन्य ईदगाह मस्जिदों में ईद- उल- अजहा की नमाज अदा किया गया।

Loading...

ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा करने के बाद सभी लोग एक दूसरे के गले मिले। सरकार द्वारा बनाए गए गाइडलाइन के अनुसार कुर्बानी किया गया। यह त्यौहार त्याग, समर्पण और खुदा के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। वहीं हिंदू मुस्लिम एकता व भाईचारा को कायम रखते हुए सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय सहाय , ग्राम सभा बघांव के प्रधान प्रतिनिधि उदयभान (पूर्व सैनिक)  वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रथम के प्रत्याशी एवं मंडल अध्यक्ष सादात उत्तरी के संदीप सिंह सोनू , शौर्य सैनिक संगठन के  जिला मीडिया प्रभारी अनिल यादव, भारतीय समाज सहायता संस्था के अध्यक्ष मदन गाज़ीपुरी, पूर्ति संस्थान के निर्देश श्याम नारायण के साथ-साथ इस क्षेत्र के तमाम  समाजसेवियों ने ईद- उल -अजहा  के अवसर पर बधाइयां दिए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page