Connect with us

गोरखपुर

VIP सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। शहर की सड़कों पर आवारा और पशुपालकों की गाय-भैंसों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि वीआईपी इलाकों से लेकर प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों तक मवेशियों का कब्जा दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर नगर निगम की कार्रवाई भी प्रभावी नजर नहीं आ रही है।

हाल ही में तारामंडल क्षेत्र में एक चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटित नए ओवरब्रिज पर भैंसों का बड़ा झुंड बेखौफ घूमता नजर आया। यह नजारा शहर की व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े करता है।

स्थिति सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। जिला अधिकारी (डीएम) आवास के आसपास भी अक्सर भैंसों के झुंड सड़कों पर घूमते दिखाई देते हैं। जब प्रशासनिक अधिकारियों के आवास के निकट यह हाल है, तो शहर के अन्य इलाकों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

शहर के प्रमुख मार्गों में शास्त्री चौराहा से बेतियाहाता, हनुमान मंदिर रोड, स्टेशन रोड और मेडिकल कॉलेज रोड शामिल हैं, जहां आए दिन दुधारू पशु सड़क के बीचों-बीच बैठे या घूमते देखे जाते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है और कई स्थानों पर लंबा जाम लग जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर मौजूद इन मवेशियों के कारण बाइक सवारों और राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Advertisement

नागरिकों का मानना है कि आवारा और खुले में छोड़े गए पशुओं की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रभावी और स्थायी कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके और सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page