Connect with us

मऊ

जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष बने दीवान चंद्र गौतम

Published

on

Loading...
Loading...

हमारे संगठन में सभी जाति-धर्म के लोगों का स्वागत है : धीरेंद्र सिंह शक्ति

मऊ। जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। रविवार को जिला अध्यक्ष दीवान चंद्र गौतम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह शक्ति एवं कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने दिया। इस दौरान धीरेंद्र सिंह शक्ति ने कहा कि हमारे संगठन में अभी तक जो पत्रकार सदस्य बने हैं, उनका एक्सीडेंटल बीमा कर दिया गया है। आगे जो लोग जुड़ते जाएंगे, उनका भी बीमा कराया जाएगा।

Loading...

धीरेंद्र सिंह शक्ति ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हित में कार्य करने का है। हमारे सदस्य के ऊपर यदि संगठन, शहर में किसी तरह का कोई समस्या आता है तो हम उसके समाधान के लिए तुरंत उसके पास पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में सभी जाति-धर्म के लोगों का स्वागत है। किसी प्रकार का कोई भेदभाव हमारा संगठन नहीं करेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राम मनोहर तिवारी, गाजीपुर के जिला अध्यक्ष कृपा शंकर पांडेय सहित संगठन के महामंत्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page