Connect with us

आजमगढ़

अपर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने अहरौला थाने का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

टैबलेट भी वतरित

आजमगढ़ (जयदेश)। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में थाना अहरौला का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, भोजनालय, बैरक, शौचालय, माल निस्तारण और शस्त्रों के रख-रखाव सहित महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके बाद, थाना के उप-निरीक्षक और महिला हेल्प डेस्क को टैबलेट और मोबाइल वितरित किए गए। साथ ही विवेचना का ओआर भी किया गया।

Advertisement

निरीक्षण के बाद पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई जहां उनकी समस्याओं को सुना गया और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page