Connect with us

शिक्षा

UP Board : वाराणसी के स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा शुरु

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा से पहले छात्र-छात्राओं की तैयारियों को परखने के लिए जिले में प्री-बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार से वाराणसी के 404 इंटरमीडिएट स्कूलों में यह परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जो 21 जनवरी तक चलेंगी। आगामी 17 फरवरी से प्रस्तावित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं सभी संबंधित विद्यालयों में कराई जा रही हैं। इस वर्ष जिले में हाईस्कूल के 46,074 और इंटरमीडिएट के 44,218 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर 90,292 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। प्री-बोर्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी का आकलन करना और बोर्ड परीक्षा से पहले उनकी कमजोरियों को चिन्हित करना है।

विद्यालयों में परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से पूर्व प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन कई वर्षों से किया जा रहा है। इससे छात्राओं के मानसिक स्तर और विषयगत कठिनाइयों का आकलन करने में मदद मिलती है, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।

प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वाराणसी के सभी 404 इंटरमीडिएट विद्यालयों में एक समान रूप से किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक बोर्ड परीक्षा का अनुभव मिल सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page