Connect with us

वायरल

Twisha Sharma : एमपी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश, फरार पति पर इनाम घोषित

Published

on

Loading...
Loading...

त्विषा शर्मा प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, दोनों परिवारों ने दायर की याचिका

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने त्विषा शर्मा प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा है। त्विषा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत अवस्था में मिली थीं।

त्विषा शर्मा के परिजनों ने उनके ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि वह ड्रग्स की लत से परेशान थीं।

पुलिस ने त्विषा के पति समर्थ सिंह और सास व पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (2), 85 और 3 (5) सहित दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। फरार चल रहे पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 30 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

Advertisement

इस मामले में मॉडल से अभिनेत्री बनी त्विषा शर्मा और उनके पति समर्थ सिंह के परिवार मध्यप्रदेश हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है, जबकि त्विषा के परिवार ने गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को चुनौती देने का निर्णय लिया है। गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज हैं।

त्विषा शर्मा के परिजनों ने उनकी सास गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि त्विषा शर्मा की मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने कई लोगों को फोन किए थे, जिनमें न्यायपालिका से जुड़े लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। गिरिबाला सिंह रिटायर्ड एडिशनल जज हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page