Connect with us

Uncategorized

IMS BHU : एम्स जैसी सुविधाओं का खाका तैयार, शैक्षणिक और स्वास्थ्य विभाग के लिए बनीं अलग कमेटी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाओं को लेकर एमओयू के बाद होने वाले बदलावों का खाका तैयार हो गया है। शैक्षणिक और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं। हर कमेटी के पास आने वाले आवेदनों के निस्तारण के लिए समय सीमा तय की गई है।

निस्तारण पूरा होने पर आवेदकों को मोबाइल पर संदेश भी भेजा जाएगा।एमओयू के तहत तय रणनीति के अनुसार, अगले दो वर्षों तक आईएमएस बीएचयू में एम्स की तर्ज पर कार्य किया जाएगा।

कामकाज को प्रभावी बनाने के लिए शैक्षणिक, प्रशासनिक, वित्तीय और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर कमेटी के तहत तीन-तीन उप-समितियां बनाई गई हैं।

इस पहल से न केवल आवेदनों का समय पर निस्तारण होगा, बल्कि गड़बड़ियों की संभावना भी कम होगी। एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं और बीएचयू में बृहस्पतिवार तक रुककर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में एमओयू साइन होने के बाद आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाएं देने की दिशा में काम तेज हो गया है। इसमें मरीजों की जांच और इलाज के साथ पठन-पाठन और शोध कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभागों की जरूरतों के अनुसार कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page