Connect with us

कोरोना

कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हुईं फराह खान, अब…

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। मनोरंजन की फ़िल्मी दुनिया की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान कोविड पॉजिटिव हो गई हैं। हालांकि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली है बावजूद इसके वो पॉजिटव हो गईं।

फराह खान ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा आईडी पर लिखा कि मुझे बहुत हैरानी हो रही है कि ये हुआ.. शायद मैंने अपना काला टीका नहीं लगाया था। कोरोना की दोनो डोज लेने और जिन्होंने दोनों डोज ले ली हैं। ऐसे लोगो के साथ काम करने के बावजूद मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने उन लोगों को पहले ही इस बारे में सूचित कर दिया कि वो अपना टेस्ट करवा ले। उम्मीद करती हूं जल्दी रिकवर करूंगी।

Loading...

फराह खान ने कोरोना होने की वजह से कॉमेडी शो से ब्रेक लिया है। फराह की जगह अब शो में मीका सिंह नजर आएंगे। इससे पहले फराह खान ने कई रियलिटी शोज के लिए शूट किया था। फराह ने हाल ही में सुपर डांसर 4 में शिल्पा शेट्टी के साथ शूट किया था। फराह की तबियत की जानकारी लोगों को मिलते ही उनके फैंस और फैंड्स उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page