Connect with us

बड़ी खबरें

Breaking: बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, सुबह नींद से नहीं जगे थे सिद्धार्थ

Published

on

मुंबई। बॉलीवुड जगत से बहुत ही दुखद खबर है। टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की 40 साल की उम्र में मौत हो गई है। टीवी इंडस्ट्री के स्टार और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट के कारण हुआ है। सुबह जब वह नींद से नहीं जगे तब उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

मुंबई के जूहु स्थित आरएन कूपर अस्पताल के फॉरेंसिंक डिपार्टमेंट में सीनियर डॉक्टर ने बताया कि ‘सिद्धार्थ शुक्ला को करीब 11 बजे इलाज के लिएअस्पताल लाया गया था। जहां पर 40 साल के एक्टर को पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया था। प्रारंभिक रिपोर्ट की मानें तो उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। लेकिन हम पोर्स्ट मार्टम से पहले मौत का कारण कंफर्म नहीं कर सकेंगे।

2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरीयल बाबुल का अंगना छूट ना सीरीयल से किया था। बालिका वुध से फेमस होने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए। बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ फिल्म से किया। ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में ‘जाने पहचाने से … ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन ‘बालिका वधू’ से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे।

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे। साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page