Connect with us

भदोही

कार को बचाने में कंटेनर खड़े ट्रक से टकराया, नाले में फंसा

Published

on

Loading...
Loading...

झिलिया पुल के पास हादसा, बैरिकेडिंग टूटी; बाल-बाल बचे चालक

एनएचएआई ने क्रेन से वाहन हटवाकर बहाल कराया यातायात

भदोही। लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार भोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। झिलिया पुल के दक्षिणी लेन पर एक कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ कंटेनर पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया और फिर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नाले में जा फंसा। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

बारिश के कारण कम थी दृश्यता

जानकारी के अनुसार कंटेनर चालक जगरूप सिंह संबलपुर से जम्मू की ओर जा रहे थे। चालक ने बताया कि झिलिया पुल के पास सीमेंट लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान सामने से एक बस आ रही थी और एक कार बस को ओवरटेक कर रही थी।

बारिश के कारण दृश्यता कम होने से कार को बचाने के लिए चालक ने कंटेनर को बाईं ओर मोड़ा, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर पहले खड़े ट्रक से टकरा गया और इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नाले में जा फंसा।

Advertisement

एनएचएआई ने हटवाए वाहन

हादसे में कंटेनर और ट्रक के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।

कांवड़ यात्रा को लेकर बदली है व्यवस्था

गौरतलब है कि सावन माह में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए राजमार्ग की उत्तरी लेन को आरक्षित किया गया है, जबकि दक्षिणी लेन से अन्य वाहनों का संचालन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page