Connect with us

मिर्ज़ापुर

विन्धाचल बस स्टैंड पर भाजपा नगर मंडल पश्चिमी ने श्रद्धालुओं के लिए लगाया सेवा शिविर

Published

on

Loading...
Loading...

विन्धाचल (मिर्जापुर)। भाजपा नगर मंडल पश्चिमी द्वारा प्रयागराज महाकुंभ से माँ विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की सेवा हेतु विन्धाचल बस स्टैंड पर यात्री सेवा केंद्र स्थापित किया गया, जहां सैकड़ों यात्रियों को नि:शुल्क जलपान वितरित किया गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है। भाजपा संगठन सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए बना है, और इसी उद्देश्य से महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा केंद्र संचालित किया जा रहा है।

Loading...

यात्री सुविधा केंद्र पर नगर महामंत्री संतोष जायसवाल, नगर मंत्री विकास गुप्ता, हेमंत श्रीवास्तव, शिव कुमार शर्मा, महेश यादव, पंचम यादव, धर्मेंद्र दुबे, सुंदरम् सोनी, सत्यम सोनी और गुलशन केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भाजपा नगर मंडल पश्चिमी का यह प्रयास यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहा है, जिससे श्रद्धालु यात्रा के बाद सहजता से जलपान और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page