Connect with us

चन्दौली

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने व्यापार संघ जन चौपाल में सुनी व्यापारियों की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सकलडीहा तहसील के तुलसी आश्रम व्यापार मंडल द्वारा आयोजित व्यापार संघ जन चौपाल में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार में बुनियादी सुविधाओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रमुख रूप से पानी निकासी के लिए नाली निर्माण, सामुदायिक शौचालय का निर्माण, तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन पर 63229 मेमो पैसेंजर ट्रेन के ठहराव, कोऑपरेटिव सोसायटी पर नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण, तथा बाजार में हैंडपंप की आवश्यकता जैसी मांगें शामिल रहीं।

विधायक सुशील सिंह ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली विधानसभा और मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों पर चर्चा करते हुए कहा कि जनता ने विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पार्टी सभी वर्गों के विकास के लिए समर्पित है।

Loading...

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिल्कीपुर उपचुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, चंद्रप्रकाश मौर्य, सेवालाल बिंद, अजीत शर्मा, पूर्व प्रधान हरिनारायण मौर्य, प्रधान संजय मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि सुभाष बिंद, डॉ. वीरेंद्र यादव, नारायण गुप्ता, बेचन राय, जितेंद्र सिंह और राकेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page