Connect with us

चन्दौली

बृजनन्दनी कान्वेंट स्कूल में इंटर छात्रों का भावुक विदाई समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

चेयरमैन बोले – “कठिन परिश्रम से संवरता है भविष्य”

सकलडीहा (चंदौली)। बृजनन्दनी कान्वेंट स्कूल, सकलडीहा भोजापुर में रविवार को इंटरमीडिएट छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। 11वीं कक्षा के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। समारोह की शुरुआत अतिथि चेयरमैन बिरजू प्रसाद अग्रहरि, नंदनी अग्रहरि, निदेशक डॉ. अखिलेश अग्रहरि और अंजलि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

चेयरमैन बिरजू प्रसाद अग्रहरि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह केवल कठिन परिश्रम और लगन से ही हासिल की जा सकती है। मेहनत ही भविष्य को संवारती है और समाज में पहचान दिलाती है। वहीं, अतिथि डॉ. एन. पी. सिंह और दीपानिता चक्रवर्ती ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक हमेशा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना हर विद्यार्थी का कर्तव्य है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. अखिलेश अग्रहरि ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी काबिलियत और मेहनत से खुद को इस तरह स्थापित करें कि जहां भी जाएं, लोग आपका स्वागत करें। आपकी सफलता केवल आपकी नहीं होती, बल्कि उसमें आपके शिक्षकों और परिवार की भी मेहनत शामिल होती है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया, वहीं विद्यालय से विदा होने का भावुक क्षण छात्रों की आंखों में साफ झलक रहा था। विशिष्ट अतिथियों ने परीक्षा में सफलता के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल अविनाश मिश्रा, विनोद यादव, चंदन पांडेय, चंद्रेश पांडेय, राहुल सैनी, शबाना अथहर, वीना अग्रहरि, लक्ष्मी पांडेय, आशा यादव, प्रियंका पांडेय, आलोक, रवि, सत्येंद्र शर्मा, राजीव सिंह सहित विद्यालय के कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन मानसी श्रीवास्तव, तनिष्का, सूर्यांश, नंदन, अंकित और वैशाली ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page