Connect with us

मऊ

महाकुंभ में भागीदारी पर डॉ. संजय सिंह ने जताई अपील

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। प्राचीन काल से भारतीय समाज को महाकुंभ ने एक सूत्र में जोड़े रखा है। यह पर्व सनातन संस्कृति का संरक्षण करता है और वर्ण, वर्ग व जातिगत परंपराओं से ऊपर उठकर सभी को एकजुट करता है। छह वर्ष में अर्धकुंभ, बारह वर्ष में पूर्ण कुंभ और 144 वर्ष में महाकुंभ का आयोजन होता है, जिसमें स्नान, दान और कल्पवास का विशेष महत्व होता है।

प्रसिद्द चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने इस विचार को व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सनातनियों को महाकुंभ में अवश्य भाग लेना चाहिए।शारदा नारायण हास्पिटल परिवार के स्टाफ, उनके माता-पिता और परिजनों सहित कुल 58 श्रद्धालुओं को महाकुंभ के लिए रवाना करते समय डॉ. सिंह ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया।

Loading...

उन्होंने बताया कि सेक्टर 13ए, प्लॉट 69 में शारदा नारायण हास्पिटल और सोसाइटी ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन यूपी चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क चिकित्सालय स्थापित किया गया है। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां पूर्णतया निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में हास्पिटल स्टाफ और उनके परिजनों के कई जत्थे महाकुंभ में भेजे जाएंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page