Connect with us

मऊ

घोसी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

घोसी (मऊ)। घोसी ब्लॉक सभागार में भगवान मानव कल्याण समिति के तहत ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि न्यायिक एसडीएम राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सरकारी विभागों के अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

ब्लॉक क्षेत्र के दस गांवों से आई महिलाओं ने पैरवी दल की सदस्यों के साथ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से सीधी बातचीत की और अपनी समस्याएं सामने रखीं। इनमें मुख्य रूप से राशन कार्ड, वरासत और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।

Loading...

उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने महिलाओं को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

सप्लाई इंस्पेक्टर ने राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी दी, जबकि डॉ. स्वाति सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित निःशुल्क योजनाओं के बारे में बताया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद पांडे ने कन्या सुमंगल योजना, आवास और पट्टा आवंटन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम में पूनम सिंह, अरशद, फरीदा, शशिकला, रीमा, किरन, निशा, कमर और सुनीता समेत कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page