मऊ
गर्भवती महिलाओं की जांच को लेकर अधीक्षक ने दिये निर्देश
Loading...
Loading...
मऊ। वलीदपुर, मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आशा कार्यकत्रियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रामबदन ने निर्देश दिए कि सभी आशा कार्यकत्रियां अपने-अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की देखभाल सुनिश्चित करें।
Loading...
उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की समय पर खून, हीमोग्लोबिन और अन्य आवश्यक जांच हर महीने कराई जाए और उनका प्रसव सरकारी अस्पताल में ही हो। इससे न केवल सरकार की योजनाओं का पालन होगा बल्कि गंभीर बीमारियों से भी बचाव संभव होगा। इस अवसर पर अंजू मौर्य, अजय कुमार यादव और सरोज शुक्ला समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Continue Reading
