Connect with us

मऊ

घोसी में ओटीएस योजना के तहत मेगा कैंप, 45 समस्याओं का हुआ समाधान

Published

on

Loading...
Loading...

घोसी (मऊ)। मंगलवार को घोसी चीनी मिल के पास ग्रामीण पॉवर हाउस स्थित उपखंड कार्यालय में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के दूसरे चरण के तहत मेगा कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश, उपखंड अधिकारी मंगला प्रसाद श्रीवास्तव और अवर अभियंता माजिद मौजूद रहे।

कैंप में 45 उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि 54 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि योजना का उद्देश्य बकाया बिलों का समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है। इस दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को योजना के लाभ और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

Loading...

उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता अब तक योजना का लाभ नहीं ले सके हैं, वे 22 जनवरी को आयोजित होने वाले अगले मेगा कैंप में शामिल होकर अपने बकाया बिलों का समाधान करा सकते हैं। अधिकारियों ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page