मऊ
ईवीएम वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का बाहरी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों ओर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल रूम की स्थिति, कमरेवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों और रोशनदानों की सुरक्षा उपायों सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा के लिए वेयरहाउस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्टवार तैनाती और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, रामकरन यादव (जिला महामंत्री, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), रामधनी चौहान (समाजवादी पार्टी), राहुल निषाद, उमेश चंद्र और वीरेंद्र कुमार (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
