Connect with us

वाराणसी

धर्म परिवर्तन के आरोप में दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा (वाराणसी)। वाराणसी के थाना सिंधौरा क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश और गोमती ज़ोन के पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल के पर्यवेक्षण में की गई।सिंधोरा थाना प्रभारी निकिता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दीनदासपुर चट्टी के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार व्यक्तियों में नंदलाल (46 वर्ष) और कौशल पटेल (30 वर्ष) शामिल हैं। उनके पास से एक झोले में बाइबिल, तीन प्रार्थना पुस्तिकाएं और एक डायरी बरामद की गई।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को प्रार्थना के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे।

Loading...

उन्होंने यह भी बताया कि 19 जनवरी 2025 को उन्होंने बसंतपुर की दो महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराया था। दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत कार्रवाई की गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page