खेल
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा पर ही बीसीसीआई ने जताया भरोसा

15 सदस्य टीम में अनुभवी खिलाड़ी ही शामिल
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने शनिवार को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा कप्तान के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। इस बार टीम में एक बड़ी वापसी हुई है, मोहम्मद शमी एक साल बाद चोट से उबरकर टीम में शामिल हुए हैं। शमी नवंबर 2023 से बाहर थे।
भारत की 15 सदस्यीय टीम में चार ऑलराउंडर्स शामिल हैं, जिनके बारे में रोहित शर्मा ने कहा, “ऐसे खिलाड़ी हमारे लिए बहुत अहम हैं, जो गेंदबाजी के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर सकें।”
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और यूएई के चार शहरों में होगा। भारतीय टीम के मुकाबले सभी दुबई में खेले जाएंगे। भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच 23 फरवरी को दुबई में होगा।
टीम इंडिया का स्क्वॉड
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल
भारत के मुकाबले:
20 फरवरी: भारत बनाम बांग्लादेश (दुबई) – 2:30 PM
23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई) – 2:30 PM
2 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड (दुबई) – 2:30 PM
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की अन्य प्रमुख तारीखें:
19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (कराची) – 2:30 PM
4 मार्च: पहला सेमीफाइनल (दुबई) – 2:30 PM
9 मार्च: फाइनल (लाहौर) – 2:30 PM
10 मार्च: फाइनल रिजर्व डे
भारत के लिए जीत की उम्मीदें
भारत ने पिछली बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, जब उसने इंग्लैंड को 5 रन से हराया था। भारतीय टीम की नजरें इस बार भी विजय पर हैं, और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम पूरी तरह तैयार है।