Connect with us

मिर्ज़ापुर

अनुप्रिया पटेल ने वृद्धाश्रम में किया शॉल और कंबल का वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक राज्यमंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने आज मिर्जापुर के विन्ध्याचल स्थित पटेंगरा नाला वृद्धाश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 90 वृद्धजनों को शॉल और कंबल वितरित किए। यह सामग्री अनुप्रिया पटेल फाउंडेशन और राजस्व विभाग की ओर से प्रदान की गई।

वृद्धजनों से संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने उनके हालचाल जाने और उन्हें ठंड से बचाव के लिए सामग्री प्रदान की। उन्होंने वृद्धाश्रम में अलाव की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। साथ ही, वृद्धजनों की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर चिकित्सकीय सहायता और दवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

अनुप्रिया पटेल ने कहा, “वृद्धजनों की देखभाल हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। ठंड और गर्मी जैसे मौसम में उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।”

Advertisement

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, जिला अध्यक्ष महिला मंच नमिता कसरवानी सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने इस संबंध में जानकारी दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page