मऊ
मऊ के कराटे खिलाड़ियों को रोटरी क्लब ने किया सम्मानित
मऊ। रोटरी क्लब मऊ ने हाल ही में रोयामा कप 2025 नेशनल फुल कांटेक्ट कराटे टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले उत्तर प्रदेश मऊ के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह टूर्नामेंट 4 जनवरी से 5 जनवरी तक रानीगंज स्टेडियम में आयोजित हुआ था। मऊ के खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
मिडिल वेट में प्रवीण चौहान और लाइट वेट में समीर ने गोल्ड मेडल जीते, जबकि उपेन्द्र कुमार ने सिल्वर मेडल हासिल किया।रोटरी क्लब मऊ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इन खिलाड़ियों को अंगवस्त्रम, मेडल और प्रोत्साहन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक रामसूरत राजभर की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्होंने इन खिलाड़ियों को अपनी देखरेख में तैयार किया था। रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने खिलाड़ियों को समय-समय पर सहयोग देने का आश्वासन दिया, वहीं डॉ. एस खालिद ने कहा कि खिलाड़ी जात-पात से ऊपर उठकर देश का नाम रोशन करते हैं। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और आयोजन की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया।
