Connect with us

गाजीपुर

“समग्र विकास की दिशा में काम कर रही है मोदी सरकार” : डॉ. संगीता बलवंत

Published

on

Loading...
Loading...

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, जनता से किया संवाद

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने समाज और सरकार के बीच की कड़ी को मजबूत करने पर जोर देते हुए विकास योजनाओं की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा।

शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

डॉ. संगीता बलवंत ने गाजीपुर के ददरीघाटरी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में आयोजित 51 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं कलश यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्वलन और पूजन कर कार्यक्रम का आरंभ किया।

Advertisement

जमानिया में हुआ भव्य स्वागत

जमानिया नगर में मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में नगरवासियों ने डॉ. बलवंत का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने जमानिया नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा और जमानिया दक्षिण मंडल अध्यक्ष संदीप बिंद को पुष्प-गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

सांसद ने नए मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा, “देश में चल रही परिवर्तन की लहर को आगे बढ़ाने में सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।”

ग्रामसभा धुस्का में सम्मान समारोह

Advertisement

ग्रामसभा धुस्का में ग्रामप्रधान सरिता खरवार द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भी सांसद का भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने 2014 से अब तक देश में हुए बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं, जैसे शौचालय निर्माण, पक्का मकान, बिजली कनेक्शन, गैस सिलेंडर और नल से जल ने समाज के हर वर्ग को सशक्त किया है।

“समग्र विकास की दिशा में काम कर रही है मोदी सरकार”

डॉ. संगीता बलवंत ने कहा, “पिछली सरकारों के मुकाबले मोदी सरकार ने समग्र और स्थायी समाधान की दिशा में काम किया है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील की कि वे सरकार की विकास योजनाओं का लाभ उठाएं और देश को विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रमों में शामिल होकर सांसद ने जनता से सीधा संवाद किया और उनके विचारों को सुना।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page