बलिया
भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पप्पू का स्वागत समारोह संपन्न

नगरा (बलिया)( जयदेश)। भाजपा मण्डल नगरा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह पप्पू का रविवार को स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन ड्वाकरा मीटिंग हॉल, ब्लॉक परिसर नगरा में दोपहर 12:30 बजे हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में 71 लोकसभा सलेमपुर भाजपा के अरुण सिंह सीए उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह पप्पू, जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, पूर्व विधायक धनन्जय कन्नौजिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, मालीपुर मण्डल अध्यक्ष पंचम गुप्ता, जिला संयोजक आईटी विभाग जयप्रकाश जायसवाल, समरजीत सिंह, अशोक गुप्ता, धर्मराज विक्की सिंह, जगसन सिंह, फतेह सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता भी मौजूद थे।
इसके अतिरिक्त विहिप के जिलाध्यक्ष रिजीव सिंह राजू, भाजपा के सभासद राजेश पाण्डेय, कृष्ण कुशवाहा, गुड्डू पाण्डेय, अमरेन्द्र सोनी, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक और प्रभारी गण भी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी ने की, जबकि संचालन का कार्य पूर्व नगरा मण्डल अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह ने किया।