Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल में शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के भांवरकोल क्षेत्र में भीषण शीतलहर और गिरते तापमान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोग घरों में दुबके हुए हैं और अलाव तथा गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही।

रविवार को दोपहर में कुछ समय के लिए धूप जरूर निकली, लेकिन इससे ठंड में कोई खास कमी नहीं आई। ठंड का असर बाजारों में भी देखा जा रहा है, जहां लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। केवल जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।

Loading...

ठंड से सबसे अधिक प्रभावित बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं। अगर शीतलहर इसी गति से जारी रही तो हालात और बिगड़ सकते हैं। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही सड़क पर वाहन धीमी रफ्तार में चलते नजर आए, और सुरक्षा के लिए दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर सफर करते दिखे।

तहसील प्रशासन की अनदेखी
शीतलहर के प्रकोप के बावजूद तहसील प्रशासन ने अब तक चट्टी-चौराहों और झुग्गी-झोपड़ियों में अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की है। प्रशासनिक स्तर पर केवल खानापूर्ति होती नजर आ रही है। स्थानीय लोग अपने स्तर पर अलाव की व्यवस्था कर किसी तरह ठंड से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। ठंड से प्रभावित लोग प्रशासन से अलाव और राहत की बेहतर व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page