Connect with us

मऊ

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की जागरूकता अभियान की शुरुआत

Published

on

मऊ। मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में मिशन शक्ति फेस 5 के तहत नए साल को लेकर पुलिसकर्मी सक्रिय रहे और जगह-जगह संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करते नजर आए। उपनिरीक्षक रागिनी वर्मा, रिया सिन्हा और कांस्टेबल पिंटू यादव ने बरहदपुर कुटी में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

इनमें 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा, और 101 अग्निशमन सेवा शामिल हैं।पुलिस ने विद्यालयों के बाहर खड़े संदिग्धों की भी जांच की और छात्रों को सलाह दी कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी या छेड़छाड़ की घटना पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

महिला उपनिरीक्षकों ने छात्राओं को सतर्क रहने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने समझाया कि किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं और यदि कोई परेशान करे तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और समय से घर लौटने की भी हिदायत दी गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page