Connect with us

मऊ

मिशन शक्ति : महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान

Published

on

मऊ (जयदेश)। कोपागंज स्थित गौरीशंकर मंदिर परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका संचालन उपनिरीक्षक सपना ने किया।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के बारे में जानकारी दी और सरकारी हेल्पलाइनों के बारे में बताया जैसे 1090 वीमेन पॉवर लाइन, 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन।

उपनिरीक्षक सपना ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों और उनकी शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से यह भी अपील की गई कि किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइनों का उपयोग करें और पुलिस को सूचित करें।

उन्होंने बताया कि अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहना और मोबाइल में हेल्पलाइन नंबर सेव करना जरूरी है।कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के संदेश को भी साझा किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने इस अभियान में भाग लिया और इसे बेहद लाभकारी बताया।

उपनिरीक्षक सपना ने महिलाओं से जागरूकता फैलाने की अपील की ताकि समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। इस मौके पर महिला कांस्टेबल रितु और अन्य महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page